नीट पेपर लीक मामला: अदालत ने आरोपी मनीषा हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा, बाकियों का क्या हुआ, जानें

नीट पेपर लीक मामले में पुणे स्थित भौतिकी की प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को सोमवार को छह दिन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली की एक अदालत ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पुणे की भौतिकी प्रोफेसर मनीषा संजय हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सोमवार को सीबीआई की उस याचिका को मंजूरी दी, जिसमें आरोपी से हिरासत में पूछताछ की मांग की गई थी।

NEET

नीट पेपर लीक मामला।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा हवलदार नीट-यूजी परीक्षा में अनुवादक के तौर पर काम कर रही थीं। एजेंसी के अनुसार, उन्होंने भौतिकी के प्रश्नों का अनुवाद करते समय कथित तौर पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर प्रश्नपत्र की जानकारी साझा की।

End of Feed