'एक रात पहले मेरे पास आ गया था प्रश्न पत्र', NEET परीक्षा धांधली मामले में एक और आरोपी का बड़ा खुलासा

NEET Exam: NEET परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नीट परीक्षा धांधली मामले में आरोपी शिवनंदन कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। शिवनंदन कुमार ने पुलिस को बताया है कि इस मामले में सिकंदर से उनके पारिवारिक संबंध थे उन्होंने फोन करके बताया कि नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र आ गया है।

NEET Exam: नीट परीक्षा धांधली मामले में आरोपी शिवनंदन कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। शिवनंदन कुमार ने पुलिस को बताया है कि इस मामले में सिकंदर से उनके पारिवारिक संबंध थे उन्होंने फोन करके बताया कि नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र आ गया है और उन्होंने हमें नितेश और अमित आनंद के पास पहुंचा दिया वहां पहुंचने पर हमने देखा की नीट परीक्षा का प्रश्न और उत्तर दोनों है फिर वहां से हमें प्रश्न और उत्तर दोनों रटवाया गया और वहां से मैं परीक्षा देने पाटलिपुत्र इंटरनेशनल स्कूल चला गया। वहां परीक्षा दे रहा था इसी दौरान पुलिस आ गई और पुलिस ने हमें पकड़ लिया जो क्वेश्चन दिए गए थे वही क्वेश्चन थे। हम अपना अपराध स्वीकार करते हैं।

NEET

नीट परीक्षा धांधली मामले में आरोपी शिवनंदन कुमार का बड़ा खुलासा

वहीं इस बीच नीट परीक्षा धांधली मामले में गिरफ्तार अमित आनंद के बिहार के मुंगेर स्थित ननिहाल पुलिस पहुंची है। वहां पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। अमित आनंद यही कई वर्षों तक रहकर पढ़ाई-लिखाई करता था। बता दें, अमित आनंद नीट परीक्षा मामले में गिरफ्तार किया गया है और जेल में बंद है।

End of Feed