'उड़ान भरने के बाद क्यों बंद हो गए इंजन, यह पता लगाने की है जरूरत', विमान हादसे की रिपोर्ट पर बोले भाजपा सांसद

Ahmedabad Plane Crash: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि इस बात का पता लगाने की जरूरत है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 के इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद क्यों बंद हो गए। हालांकि, रूडी ने कहा कि भले ही वह एक पायलट हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों को विशेषज्ञ की राय के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Ahmedabad Plane Crash: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि इस बात का पता लगाने की जरूरत है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 के इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद क्यों बंद हो गए। संवाददाताओं से बात करते हुए रूडी (जो स्वयं एक कमर्शियल पायलट हैं) ने कहा कि शनिवार को जारी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो ईंधन स्विच "रन" स्थिति में थे, जिसका अर्थ है कि वे चालू थे।

Rajiv Pratap Rudy

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी (फाइल फोटो: ANI)

राजीव प्रताप रूडी ने क्या कुछ कहा?

भाजपा सांसद ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो स्विच ‘रन’ स्थिति में थे, जिसका मतलब है कि स्विच चालू थे। कुछ प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं जो संकेत देते हैं कि पायलटों ने इंजन पॉवर कम होते देखी होगी। रूडी ने कहा, "आरएटी (रैम एयर टर्बाइन) का इस्तेमाल किया गया था और सहायक विद्युत इकाई ने स्वचालित रूप से इंजनों को फिर से चालू कर दिया था। यह इस बात का पर्याप्त संकेत है कि इंजनों की शक्ति समाप्त हो गई थी।"

End of Feed