न्याय प्रणाली को आधुनिक तकनीक से अधिक सुलभ और कुशल बनाने की जरूरत, बोले CJI सूर्यकांत

CJI ने रेखांकित किया कि तकनीकी प्रगति के साथ-साथ मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय, विश्वसनीय बैकअप व्यवस्था, नियमित सिस्टम परीक्षण और पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी होना बेहद जरूरी है।

CJI Surya Kant: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने जोर देकर कहा है कि न्याय प्रणाली को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक सुलभ, कुशल और उत्तरदायी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल नवाचार (डिजिटल इनोवेशन) को न्यायिक ज्ञान और मानवीय निर्णय क्षमता का पूरक होना चाहिए, न कि उसका विकल्प। रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए डेटा सेंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए CJI ने कहा कि न्यायपालिका में तकनीकी पहलों की सफलता इस बात से नहीं मापी जानी चाहिए कि स्थापित प्रणालियां कितनी अत्याधुनिक हैं, बल्कि इससे मापी जानी चाहिए कि वे याचिकाकर्ताओं, वकीलों, न्यायाधीशों और नागरिकों के जीवन में कितना वास्तविक अंतर लाती हैं।

CJI suryakant

CJI सूर्य कांत

प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत

इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय की कई महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया गया।

End of Feed