INDIA की सफलता से 'हिला' NDA, हम मुल्क का नाम नहीं 'प्रधान' बदलेंगे- मोदी और BJP पर उद्धव का हमला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 07:54 PM IST

भाजपा पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने आगे यह भी दावा कि वे लोग सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। राजनीतिक दलों को तोड़ेंगे। उनके पिता (दिवंगत बालासाहेब ठाकरे) सहित अन्य दलों के नेताओं को हथियाएंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सीधा हमला बोला है।रविवार (10 सितंबर, 2023) को ठाकरे ने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए पिछले हफ्ते मुंबई में राष्ट्रीय विपक्षी दलों के सम्मेलन की सफलता से 'हिल गया' है। जलगांव में दोपहर को जनसभा के दौरान उन्होंने बताया, “वे 'इंडिया' गठबंधन से इतने परेशान हैं कि उन्होंने देश का नाम बदलकर (अंग्रेजी में भी) भारत कर दिया है…हम इस तरह के नाम-परिवर्तन के खेल में शामिल नहीं होंगे…हम अगले (लोकसभा) चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी और देश के प्रधानमंत्री को बदल देंगे… भाजपा 2024 के चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी।”

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि 'इंडिया', 'भारत' या 'हिंदुस्तान' सभी हमारे नाम हैं और हम जो चाहें उसका उपयोग करेंगे और कोई भी इसे हम पर थोप नहीं सकता। ठाकरे ने बताया कि कैसे मुंबई में 'इंडिया' कॉन्क्लेव (31 अगस्त-1 सितंबर) के दौरान, सत्तारूढ़ शिवसेना ने उनकी पार्टी को 'शिवसेना कांग्रेस' करार देते हुए पोस्टर-बैनर युद्ध शुरू कर दिया था। उन्‍होंने आगे कहा, “अरे… हम 25-30 साल तक भाजपा के साथ थे और हम उनके जैसे नहीं बने, तो अब कांग्रेस कैसे बन सकते हैं…?”

End of Feed