NDA Govt Formation: राष्ट्रपति भवन पहुंचे एनडीए नेता, सरकार बनाने का दावा पेश किया, सौंपा संख्या पत्र

इससे पहले पीएम मोदी जब पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बैठक के लिए पहुंचे तो उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगा लिया। वहीं, पीएम मोदी के बैठते ही 'मोदी-मोदी' के नारे से पूरा हॉल गूंज उठा।

NDA Govt Formation: एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए एनडीए का संख्या पत्र सौंपा। आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक हुई जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। राजनाथ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। यहां बीजेपी सहित एनडीए के घटक दलों के सभी सांसद पहुंचे थे।

Narendra Modi

एनडीए की बैठक

मोदी ने संविधान को अपने माथे से लगा

इससे पहले पीएम मोदी जब पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बैठक के लिए पहुंचे तो उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगा लिया। वहीं, पीएम मोदी के बैठते ही 'मोदी-मोदी' के नारे से पूरा हॉल गूंज उठा। इसके साथ ही गठबंधन दल के प्रमुख नेता पीएम मोदी के पक्ष में संबोधन के लिए आए और एक-एक कर पीएम मोदी के नेतृत्व को समर्थन की घोषणा की। वहीं, पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने के लिए जदयू के समर्थन की घोषणा करने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनका पैर छूना चाह रहे थे। लेकिन, पीएम मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोका और उनके हाथ को अपने हाथ में थाम लिया।

End of Feed