नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन का वादा, जानिए NDA घटक दलों के एक एक-एक नेता ने क्या कहा

पीएम मोदी के समर्थन में अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने भाषण दिए। आइए पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा।

NDA Leaders Support Modi: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में संसद भवन में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में एनडीए के तमाम घटक दल के नेता शामिल हुए और राजनाथ सिंह की ओर से पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। पीएम मोदी के समर्थन में अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने भाषण दिए। आइए पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा।

NDA Meet and Modi

एनडीए मीटिंग में मोदी को समर्थन

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा सदन के नेता, भाजपा संसदीय दल के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है, इसका मैं समर्थन करता हूं। यह प्रस्ताव 140 करोड़ की देश की जनता के मन का प्रतिघोष है।

End of Feed