मानसून सत्र से पहले NCPI ने NDA को समर्थन देने का किया ऐलान, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- PM और गृहमंत्री से हुई लंबी बात

NCPI Parliamentary Meeting: संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले नवनिर्मित 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) ने अपनी पहली संसदीय दल की बैठक की। बैठक के बाद पार्टी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने एलान किया कि उनकी पार्टी केंद्र की एनडीए (NDA) सरकार को अपना पूरा समर्थन देगी।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले देश की राजनीति में एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों द्वारा बनाई गई नई पार्टी 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) ने रविवार को अपनी पहली संसदीय दल की बैठक बुलाई। इस ऐतिहासिक बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय (Sudeep Bandyopadhyay NDA Support) ने साफ कर दिया कि NCPI आगामी संसद सत्र में एनडीए (NDA) सरकार को अपना पूरा समर्थन देगी और सदन की हर चर्चा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी।

sudeep bandyopadhyay

NCPI का एनडीए सरकार को समर्थन

सुदीप बंदोपाध्याय ने बताया कि संसद में उनकी पार्टी को अलग ब्लॉक, सीटें और डिवीजन नंबर आवंटित कर दिए गए हैं, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण बात कहते हुए साफ किया कि यदि पश्चिम बंगाल के किसी भी सांसद को अपने क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या होगी, तो उस मुद्दे को सीधे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। उन स्थानीय मुद्दों को सुलझाने के लिए दिल्ली लाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे मानते हैं कि सदन सुचारू रूप से चलना चाहिए।

End of Feed