Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र में केंद सरकार परिसीमन बिल लाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शरद पवार की एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन करने जा रही है। एनसीपी (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से मुलाकात के बाद परिसीमन बिल को लेकर यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी(एसपी) प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो साभार: ANI)
'पवार साहब ने परिसीमन का समर्थन करने को कहा'
मुंब्रा-कलवा सीट से विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है। पवार साहब ने परिसीमन को समर्थन देने के लिए कहा है। उनका निर्णय हमारे लिए सबकुछ है। उन्होंने कहा, "हम उस समय पार्टी के स्टैंड पर चर्चा नहीं कर रहे थे; हम एक बड़ी चर्चा कर रहे थे। पबातचीत इस बात पर हो रही थी कि परिसीमन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसे लागू करना ही पड़ेगा। आज नहीं तो कल और कल नहीं तो परसों। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि परिसीमन का समर्थन करने का फैसला हुआ है और हम इसका समर्थन करेंगे।''
'परिसीमन को लेकर पार्टी का कोई अलग रुख नहीं'
उन्होंने कहा, ''यह बिल्कुल स्पष्ट है कि परिसीमन का समर्थन करने का फैसला लिया गया है और हम इसका समर्थन करेंगे। हमें पता है कि निष्ठा क्या होती है। मैं 1986 से पवार साहब के साथ हूं। मैं उन्हें अपने लिए खुदा मानता हूं और उनका फैसला हम सभी के लिए अंतिम होता है। बिल के बारे में निश्चित रूप से अध्ययन किया जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन परिसीमन को लेकर पार्टी का कोई अलग रुख नहीं है। सुप्रिया ताई ने जो फैसला लिया है, उसी के मुताबिक व्हिप के अनुसार सभी काम करेंगे।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मोदी-शाह से लेकर ये नेता संभालेंगे प्रचार की कमान
INDIA ब्लॉक की बैठक से सुप्रिया सुले ने बनाई दूरी
बताया जा रहा है कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने संसद के विशेष सत्र को लेकर हो रही इंडिया ब्लॉक की बैठक से दूरी बनाई है। उन्होंने खुद बताया कि विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई गई 'इंडिया' की बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि उनके पिता पवार अस्वस्थ हैं।
