NCP ने किया प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को सस्पेंड, पार्टी में घमासान हुआ तेज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 6, 2023, 06:14 PM IST

अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विद्रोह के बाद पार्टी अंदरूनी लड़ाई में उलझ गई। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एसआर कोहली को निलंबित कर दिया है।

NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एसआर कोहली को निलंबित कर दिया है। शिंदे के नेतृत्व वाले भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल होने के बाद शरद पवार और अजित पवार के बीच बड़ा विवाद हो गया। अजित परिवार ने कल अपने चाचा शरद पवार को खुलेआम चेताया भी है कि अगर उन्हें मजबूर किया गया तो ऐसा कुछ कहेंगे जिससे उन्हें दिक्कत होगी।

एनसीपी में अंदरूनी लड़ाई

अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विद्रोह के बाद पार्टी अंदरूनी लड़ाई में उलझ गई। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एसआर कोहली को निलंबित कर दिया है। महाराष्ट्र में बड़े सियासी उठापटक के बाद लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे का कद और पद बढ़ गया। सोमवार (तीन जुलाई, 2023) की शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महाराष्ट्र इकाई का प्रमुख नियुक्त कर दिया गया। तटकरे ने जयंत पाटिल की जगह ली है और यह ऐलान प्रफुल्ल पटेल ने किया। दोनों ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का बगावत में साथ दिया था।

End of Feed