मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खतरे का होगा पूरी तरह से खात्मा! सुरक्षाबलों के निशाने पर 300 नक्सली, टॉप कमांडर

देवजी और उसके सहयोगी केसा सोढ़ी के इलाके में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर एक सघन अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रेड्डी को छोड़कर बाकी सभी शीर्ष कमांडर इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। रेड्डी के बारे में कहा जाता है कि वह ओडिशा में छिपा हुआ है। सुरक्षाबलों को इन चार शीर्ष कमांडर समेत करीब 300 नक्सलियों की तलाश है।

Naxalism : मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के लक्ष्य पर सुरक्षा बल तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चूंकि यह समय सीमा नजदीक आ रही है। ऐसे में सुरक्षाबलों के निशाने पर चार शीर्ष कमांडर सहित लगभग 300 नक्सली हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की शीर्ष चार केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्यों में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, देवजी उर्फ कुंभा दादा उर्फ चेतन, राममन्ना उर्फ गणपति उर्फ लक्ष्मण राव और मल्लाह राजा रेड्डी उर्फ सागर शामिल हैं।

naxal

नक्सिलयों के खिलाफ अभियान चला रहे सुरक्षाबल।

करीब 300 नक्सलियों की तलाश

End of Feed