केरल के तट पर नौसेना दिखाई अपनी ताकत, राष्ट्रपति मुर्मू समारोह में हुईं शामिल

नौसेना ने अपने अत्याधुनिक अग्रिम पंक्ति के ‘फ्रिगेट’ और ‘मिसाइल कॉर्वेट’ का प्रदर्शन किया। ‘फ्रिगेट’, एक मध्यम आकार की युद्धपोत (नौका) होती है जिन्हें तेज़ गति और फ़ुरती से दिशा बदलने की दृष्टि से निर्मित किया जाता है।

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने बुधवार को यहां शंगुमुघम तट पर एक अभियान के तहत अपनी समुद्री शक्ति और बहु-क्षेत्रीय युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नौसेना दिवस समारोह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत, एक पनडुब्बी, चार नौकाएं और लड़ाकू जेट, निगरानी विमान और हेलीकॉप्टर सहित 32 विमान और 19 प्रमुख युद्धक पोत इस अभियान का हिस्सा हैं।

navy

केरल तट पर नौसेना का अभ्यास। तस्वीर-पीटीआई

तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा

आईएनएस विक्रांत के क्षितिज पार करते ही तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा और एक मिग-29 विमान ने उसके डेक से उड़ान भरी। नौसेना ने अपने अत्याधुनिक अग्रिम पंक्ति के ‘फ्रिगेट’ और ‘मिसाइल कॉर्वेट’ का प्रदर्शन किया। ‘फ्रिगेट’, एक मध्यम आकार की युद्धपोत (नौका) होती है जिन्हें तेज़ गति और फ़ुरती से दिशा बदलने की दृष्टि से निर्मित किया जाता है। इन जहाजों में कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक आईएनएस कोलकाता, आईएनएस इम्फाल और नीलगिरि श्रेणी के ‘फ्रिगेट’ आईएनएस उदयगिरि शामिल थे।

End of Feed