ऐसी नौसेना बनाने की जरूरत है जो बिना किसी बाधा के लड़ सके और टिके रह सके: एडमिरल स्वामीनाथन

Delhi Defence Dialogue Atmanirbhar Navy: नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 'दिल्ली रक्षा संवाद' में आत्मनिर्भरता को रणनीतिक आवश्यकता बताया। उन्होंने बिना बाहरी निर्भरता के लड़ने वाली नौसेना पर जोर दिया।

Navy Chief Admiral Krishna Swaminathan: नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को 'आत्मनिर्भरता' को 'रणनीतिक आवश्यकता' बताते हुए कहा कि ऐसी नौसेना बनाने की जरूरत है जो बाहरी कारकों या निर्भरताओं से बंधे बिना युद्ध लड़ सके, लड़ाई में टिके रह सके और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सके।

ऐसी नौसेना बनाने की जरूरत है जो बिना किसी बाधा के लड़ सके और टिके रह सके: एडमिरल स्वामीनाथन

ऐसी नौसेना बनाने की जरूरत है जो बिना किसी बाधा के लड़ सके और टिके रह सके: एडमिरल स्वामीनाथन

यहां एक थिंक टैंक की ओर से आयोजित 'दिल्ली रक्षा संवाद' में अपने संबोधन के दौरान नौसेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ खुद को अलग-थलग करना नहीं है। उन्होंने मित्र देशों के साथ सहयोग करने की वकालत करते हुए कहा कि यह सहयोग 'कमजोरी की स्थिति से नहीं, बल्कि मजबूती की स्थिति से' होना चाहिए।

End of Feed