​Nashik Kumbh Mela: कुंभ की बैठक में साधु-संत हुए आक्रामक, त्र्यंबक राज की प्रतिकृति-मुखौटे पर साधु-संत नाराज​

नासिक में कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में त्र्यंबकेश्वर के साधु-संतों और महंतों ने त्र्यंबक राज की प्रतिकृति और मुखौटे को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद बैठक में हंगामा हो गया। बैठक में कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, जनप्रतिनिधि, साधु-संत और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। यह बैठक 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी।

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बैठक शुरू होते ही त्र्यंबकेश्वर के साधु-संत और महंत आक्रामक हो गए। दरअसल, बैठक में रखी गई त्र्यंबक राज की प्रतिकृति और मुखौटे को लेकर साधु-संतों ने नाराजगी जताई। खास बात यह रही कि जिस वक्त बैठक में विवाद और हंगामा हुआ, उस दौरान कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे। साधु-संतों की नाराजगी के बाद बैठक का माहौल गर्मा गया।

nashik news

Nashik Kumbh Mela: त्र्यंबक राज की प्रतिकृति और मुखौटे को लेकर संतों ने जताई आपत्ति

31 अक्टूबर के ध्वजारोहण की तैयारियों को लेकर थी बैठक

जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा साधु-संत, महंत और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में जैसे ही त्र्यंबक राज की प्रतिकृति और मुखौटे का मुद्दा सामने आया, साधु-संतों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बैठक में हंगामे की स्थिति बन गई।

End of Feed