लचित बरफुकन का जिक्र कर पीएम मोदी का सियासी हमला, जानें कौन हैं ये शख्स

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 25, 2022, 02:03 PM IST

अहोम किंगडम के नायक लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय इतिहास को लगातार धूमिल किया गया है।

भारत के इतिहास को जानबूझकर लगातार गलत तरीके से पेश किया जाता रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लचित बरफुकन को श्रद्धांजलि देते हुए अहम बात कही। 17वीं शताब्दी में अहोम राजा ने मुगलों को पराजित किया था। लचित बरफुकन ने औरंगजेब की अगुवाई में मुगलों के बढ़ते कदम को रोका था। नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम के लोगों ने आक्रांताओं का कई बार सामना किया और उन्हें कई बार हराया। मुगलों ने गुवाहाटी को अपने कब्जे में लिया। लेकिन लचित बरफुकन ने आक्रांताओं से आजाद कराया।

इतिहास को तोड़ा मरोड़ा गया

End of Feed