संविधान सदन में स्कूली बच्चों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पराक्रम दिवस पर लाल किला भी जाएंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 11:47 AM IST

Netaji Subhash Chandra Bose : संविधान सदन में पीएम के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे। पीएम आज पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करेंगे।

Netaji Subhash Chandra Bose : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संसद के संविधान सदन पहुंचे। यहां उन्होंने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने संविधान सदन में स्कूली छात्रों के साथ बातचीत भी की। समझा जाता है कि उन्होंने नेता जी के बारे में उनसे सवाल किए। सरकार नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाती है।

PM Modi in parliament

पराक्रम दिवस पर बच्चों से मिले प्रधानमंत्री मोदी।

लाल किले के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM

संविधान सदन में पीएम के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल मौजूद थे। पीएम आज पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

End of Feed