PM मोदी ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इस मामले में इंदिरा गांधी को भी छोड़ दिया पीछे; पर नेहरू अभी भी हैं आगे

PM Modi Red Fort Speech Record: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 12 बार संबोधन देकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू (1947-63) के 17 बार राष्ट्र को संबोधित करने के मामले में पीछे हैं।

PM Modi Red Fort Speech Record: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार 12 बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित कर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मामले में अब वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार यह संबोधन दिया था। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं। अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने कुल 16 बार, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को संबोधित था, जिनमें से 11 संबोधन लगातार थे।

PM Modi Red Fort Speech Record.

पीएम मोदी ने लाल किले से किया देश को संबोधित

पूर्व पीएम नेहरू ने कितनी बार दिया संबोधन

भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू (1947-63) ने 17 बार राष्ट्र को संबोधित किया। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1964 और 1965 में लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन दिया था। आपातकाल के बाद मोरारजी देसाई ने दो बार प्रधानमंत्री के रूप में संबोधन दिया। चौधरी चरण सिंह ने 1979 में केवल एक बार प्रधानमंत्री के रूप में संबोधन दिया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के रूप में पांच बार संबोधन दिया।

End of Feed