Nakul Nath: बीजेपी में शामिल होने पर बोले कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ, बता दी अपनी मंशा-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 29, 2024, 10:28 PM IST

Nakul Nath May join BJP: नकुल नाथ ने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया, सत्तारूढ़ पार्टी पर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है, अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही।

कांग्रेस सांसद नकुल नाथ (Nakul Nath) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ जाने की अटकलों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि न तो वह और न ही उनके पिता कमलनाथ भाजपा में जा रहे हैं।उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि भाजपा द्वारा उनके पिता और उनको लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। नकुलनाथ ने कहा, 'एक-डेढ़ महीने में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। भाजपा के लोग अफवाहें फैला रहे है कि कमलनाथ जी और मैं भाजपा में जा रहे हैं। मैं आज इस सभा में स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि न ही कमलनाथ जी भाजपा में जा रहे हैं और न ही मैं भाजपा में जा रहा हूं।'

Nakul Nath May join BJP

कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने बताई अपनी मंशा

उनकी इस टिप्पणी के समय कमलनाथ भी मंच पर मौजूद थे।बाद में नकुलनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट के माध्यम से भी कुछ ऐसी ही टिप्पणी की। उनकी पोस्ट को कमलनाथ ने रि-पोस्ट किया।नकुल ने पोस्ट में कहा, 'आगामी चुनाव में अपनी हार के डर से भाजपा के लोग हमारे भाजपा में जाने की झूठी अफ़वाह फैला रहे हैं । मैं आज इस मंच से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि न ही आदरणीय कमलनाथ जी भाजपा में जा रहे है और न ही नकुल नाथ भाजपा में जा रहा है।'

End of Feed