अतृप्त आत्माएं हैं नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, इन्हें संतुष्ट करे बीजेपी, संजय राउत ने कसा तंज

राउत ने कहा कि अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को लगता है कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार देश के हित में नहीं है तो उन्हें इसे गिरा देना चाहिए।

Sanjay Raut: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक बार फिर दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी नीतीश कुमार और एन चंद्रबाबू नायडू असंतुष्ट हैं। संवाददाताओं से बातचीत में संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द 'भटकती आत्मा' का भी जिक्र किया और कहा कि यह 'भटकती बेचैन आत्मा' तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकारों को बेदखल नहीं कर दिया जाता।

राउत बोले, भागवत को सरकारी गिरा देनी चाहिए

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को लगता है कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार देश के हित में नहीं है तो उन्हें इसे गिरा देना चाहिए। राउत ने कहा, केंद्र में दो अतृप्त आत्माएं हैं- नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू। आपको (भाजपा को) इन दो अतृप्त आत्माओं को संतुष्ट करना चाहिए। जिस तरह से विभागों का बंटवारा किया गया है, उससे ऐसा लगता है कि सभी आत्माएं असंतुष्ट हैं, खासकर राजग के सहयोगी।

End of Feed