Nagaland में दर्दनाक हादसाः जोरदार 'गेंद' जैसे आई चट्टान और कुचल कर चली गई कार, दो की गई जान; देखें VIDEO

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 4, 2023, 10:37 PM IST

Nagaland Latest News: रोचक बात यह है कि काली कार के बाजू में सफेद रंग की एक वैगनआर भी थी और चट्टान ने उसे भी अपना शिकार बनाया। वह कार भी पलट गई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि वह उतना बुरी तरह चपेट में नहीं आई।

नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड (Nagaland) में मंगलवार (चार जुलाई, 2023) को बड़ा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। दीमापुर (Dimapur) के चोमुकेडिमा (Chumoukedima) के पास एक भारी-भरकंप चट्टान पहाड़ से आकर कार पर गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए गए।

nagaland car viral video

हादसे के दौरान जब चट्टान कार पर गिरी थी तब वह लगभग पिचक सी गई थी।

पुलिस के हवाले समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना का जो पांच सेकेंड्स का वीडियो साझा किया वह चौंकाने वाला है। फुटेज में बारिश के बीच एक काले रंग की कार खड़ी नजर आ रही थी, तभी उस पर एक चट्टान आकर गिरी और उसे कुचलते या रौंदते हुए चली गई। जिस वक्त वह चट्टान कार पर गिरी थी तब ऐसा लग रहा था मानो कार पिचक गई हो और किसी ने उसे गेंद की तरह फेंका हो।

End of Feed