जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के प्रतिनिधियों से मिले नड्डा, बोले- हम जल्द ही फिर मिलेंगे

Reservation Hatao Andolan: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ''इस संबंध में हम जल्द ही फिर मुलाकात करेंगे।''

Reservation Hatao Andolan: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के सदस्यों से मुलाकात की। कुछ दिन पहले ही सैकड़ों लोगों ने जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण और अन्य सरकारी सहायता दिए जाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

JP Nadda

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' नामक पेज के आह्वान पर 21 अगस्त को यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी और जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था।

End of Feed