Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने घर पर हमला होने का दावा किया है। बनर्जी का आरोप है कि पहले उनके घर की रेकी की गई। रेकी किए जाने का वीडियो उन्होंने X पर पोस्ट किया था जिसके बाद आज रात दो बजे उनके घर पर हमला हुआ। बनर्जी ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। टीएमसी नेता ने कहा कि हमले का वीडियो वह थोड़ी देर में जारी करेंगे। साथ ही उन्होंने कोलकाता पुलिस को निशाने पर लिया और कोलकाता हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट से सवाल किया।
अभिषेक बनर्जी ने अपने घर पर हमले का लगाया आरोप।
'इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे कोर्ट'
X पर बनर्जी ने कहा, 'आज सुबह मेरे घर की रेकी का वीडियो जारी करने के बाद, अभी रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। यह सब कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ। इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। मैं जल्द ही इसके वीडियो अपलोड करूंगा।'
