Video:वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना MV Ganga Vilas Cruise बिहार के छपरा में फंसा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 08:56 PM IST

Ganga Vilas Cruise Latest News: वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना गंगा विलास क्रूज छपरा में फंस गया है ऐसा मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. गंगा विलास क्रूज छपरा में फंस गया है ऐसा मीडिया रिपोर्टों के हवाले से खबर
  2. क्रूज 16 जनवरी की दोपहर बिहार के छपरा पहुंच गया था
  3. अधिकारियों ने कहा कि गंगा विलास क्रूज तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ 'गंगा विलास क्रूज' (Ganga Vilas Cruise) सोमवार यानी 16 जनवरी की दोपहर बिहार के छपरा (Chhapra) पहुंच गया, बताते हैं कि वहां पहुंचने पर क्रूज में सवार टूरिस्टों ने यहां थोड़ा समय बिताया, वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि छपरा में ही क्रूज आगे नहीं बढ़ रहा है और वहां फंस गया है।

Video:वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना MV Ganga Vilas Cruise बिहार के छपरा में फंसा?

बताते हैं कि छपरा के डोरीगंज इलाके में गंगा नदी में पानी कम होने की वजह से क्रूज को किनारे पर लाने में मुश्किल हो रही है, इस खबर के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हुआ और SDRF की टीम छोटी नाव के जरिए टूरिस्टों को चिरांद लाने गई।

End of Feed