कश्मीर में आतंकी सोच पर मोदी सरकार का कड़ा प्रहार! MLJK पर 5 साल के लिए लगा प्रतिबंध

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 27, 2023, 03:44 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 27 दिसंबर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच मोदी सरकार ने आतंकी सोच पर कड़ा प्रहार किया है। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल, साथ ही आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) (MLJK-MA) को बुधवार को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया गया।

MLJK

जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) पर प्रतिबंध

End of Feed