वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा बाद मुर्शिदाबाद खाली, भागीरथी नदी पार कर लोगों ने ली मालदा में शरण

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और बर्बादी का मंजर रविवार को भी सड़कों पर जले हुए वाहनों, लूटे गये शॉपिंग मॉल और फार्मेसी में तोड़फोड़ के रूप में देखने को मिला। मुर्शिदाबाद में रविवार को सड़कें सुनसान रहीं, दुकानें बंद रहीं और लोग घरों के अंदर ही रहे। पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल धूलिया, शमशेरगंज और सुती क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं, जहां पिछले दो दिनों से हिंसा जारी है।

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद सैकड़ों लोगों ने इस शहर को छोड़ दिया है। वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी, शहर में दुकानों को जला दिया गया और लोगों और पुलिस पर हमले भी हुए। हाल इतनी बिगड़ी की कलकत्ता हाईकोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दे दिया। बीएसएफ की तैनाती के बाद मुर्शिदाबाद में हिंसा तो थम गई है, लेकिन हिंसा के डर से सैकड़ों लोग शहर छोड़कर जा चुके हैं।

End of Feed