अंग्रेजी हुकूमत ने जलाईं 'सोज-ए-वतन' की प्रतियां तो 'उपन्यास सम्राट' ने बदला नाम; धनपत राय से कहलाए प्रेमचंद

Munshi Premchand Birth Anniversary: देश आज हिंदी साहित्य के महान लेखक और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की 144वीं जयंती मना रहा है। मुंशी प्रेमचंद ने 15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियों की रचना की। उर्दू और फारसी में शुरुआती शिक्षा के बाद अंग्रेजी से बीए किया और बाद में शिक्षा विभाग के इंस्पेक्टर पद पर तैनात हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में त्यागी थी नौकरी।
  • मुंंशी प्रेमचंद ने 15 उपन्यास की रचना की।
  • मुंशी प्रेमचंद को 'उपन्यास सम्राट' की दी गई थी उपाधि।

Munshi Premchand Birth Anniversary: देश और दुनिया में जब-जब हिंदी साहित्य की बात होगी तो जहन में सबसे पहला नाम मुंशी प्रेमचंद (Munshi Premchand) का आएगा। उन्होंने अपने उपन्यास से न सिर्फ समाज को जागरूक करने का काम किया, बल्कि अपने लेखन से हिंदी भाषा को भी नई दिशा दी।

munshi premchand

मुंशी प्रेमचंद (फाइल फोटो)

मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं

हिंदी साहित्य के महान लेखक और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की आज 144वीं जयंती है। उनकी गिनती हिंदी और उर्दू के महानतम लेखकों में की जाती है। उन्होंने कुल 15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियों की रचना की।

End of Feed