Video: सामने होती है मौत, लेकिन दिखती कहां है...3 साल की हंसती खेलती बच्ची पर गिरा स्पीकर, मुंबई में दर्दनाक हादसा

Mumbai Tragic News: मुंबई के विक्रोली इलाके में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए लगाया गया एक लाउडस्पीकर गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। CCTV फुटेज में एक आदमी सिर पर सामान लेकर जा रहा होता है, जिससे गलती से स्पीकर का तार खींचता हुआ दिख रहा है, जिससे स्पीकर गिर गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Vikhroli Video: महाराष्ट्र के मुंबई के विक्रोली इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। टैगोर नगर के अंबेडकर नगर इलाके में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए लगाया गया लाउडस्पीकर गिरने से एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि यह घटना सिर पर सामान ले जा रहे एक आदमी की लापरवाही की वजह से हुई।

MUMBAI (3)

3 साल की हंसती खेलती बच्ची पर गिरा स्पीकर, मुंबई में दर्दनाक हादसा

वीडियो में, आप देख सकते हैं कि एक आदमी सिर पर सामान लेकर चल रहा है, उसके पीछे तीन साल की बच्ची खेल रही है। अचानक, सामान से स्पीकर की तार खींच जाती हैं, जिससे स्पीकर तीन साल की बच्ची पर गिर जाता है। आसपास के लोग घायल बच्ची को देखकर डर जाते हैं, जबकि वह आदमी चला जाता है। इसके तुरंत बाद, एक लड़का घायल बच्ची को गोद में उठाकर कुछ दूसरे बच्चों के साथ घबराकर भागता हुआ दिखाई देता है।

End of Feed