मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया विमान को मिली बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को बम की धमकी के बाद दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। इसके बाद विमान आईजीआई हवाई अड्डे पर उतारा गया।

Air India flight Bomb Threat: मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को बम की धमकी के बाद इसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। विमान को आईजीआई हवाई अड्डे पर उतारा गया जहां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। यात्री और चालक दल पूरी तरह सकुशल हैं। डीसीपी आईजीआई ने कहा, 'हम आपके सहयोग का अनुरोध करते हैं और असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें। आगे के अपडेट उचित समय पर साझा किए जाएंगे।

flight bomb threat

एयर इंडिया विमान में बम की धमकी (सांकेतिक फोटो)

अलर्ट के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया

फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप FlightRadar24 ने दिखाया कि फ्लाइट AI 119 ने मुंबई से न्यूयॉर्क के जेएफकके (JFK) हवाई अड्डे के लिए लगभग 2 बजे मुंबई से उड़ान भरी और इसके तुरंत बाद इसे दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। पिछले महीने भी मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था। विमान के वॉशरूम में एक टिशू पेपर पर लिखा था-"फ्लाइट में बम"। इसके बाद हड़कंप मच गया और विमान को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतारा गया था।

End of Feed