आज भारत आएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, पीड़ित बोले- उसे न पालें अजमल कसाब की तरह

26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई के चाय वाले ​​मोहम्मद तौफीक जिसने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान लोगों की जान बचाई थी ने कहा कि भारत को तहव्वुर राणा को सेल और बिरयानी और वे सुविधाएं देने की कोई जरूरत नहीं है जो मुंबई हमलों में शामिल आतंकवादियों में से एक अजमल कसाब को दी गई थीं।

Mumbai Terror Attacks: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। जेल सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है। अधिकारियों के अनुसार, राणा को भारत लाने के लिए विभिन्न भारतीय एजेंसियों की एक टीम अमेरिका में है।

Tahawwur Rana

तहव्वुर राणा को जल्द से जल्द दी जाए फांसी

आतंकवादियों से निपटने के लिए अलग हो कानून- तौफीक

इस बीच, मुंबई के चाय वाले मोहम्मद तौफीक जिसने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान लोगों की जान बचाई थी ने कहा कि भारत को तहव्वुर राणा को सेल और बिरयानी और वे सुविधाएं देने की कोई जरूरत नहीं है जो मुंबई हमलों में शामिल आतंकवादियों में से एक अजमल कसाब को दी गई थीं। उन्होंने यह भी मांग की कि आतंकवादियों से निपटने के लिए अलग कानून होने चाहिए।

End of Feed