देश

'चीन ज्यादा उछल रहा था इसलिए बढ़ा दिया टैरिफ, किसी को यह काम करना था', 125% टैरिफ पर ट्रंप का बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 10, 2025, 07:54 AM IST

US China Tarrif War : ट्रंप ने कहा कि चीन भी डील चाहता है लेकिन उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह इसकी शुरुआत कैसे करे। दशकों से ये देश हम पर ज्यादा टैरिफ लगाते आ रहे थे लेकिन अब यह नहीं चलेगा। नई टैरिफ व्यवस्था लागू होने से अमेरिका को हर रोज दो अरब डॉलर मिल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह काम करके खुद को वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Image

ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाया।

US China Tarrif War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए चीन को छोड़ बाकी सभी देशों पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा दी है। बढ़े हुए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक जहां बाकी देशों के लिए राहत है तो वहीं चीन को बहुत बड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। चीन पर 125 प्रतिशत टैरिफ लागू भी हो गया है। ट्रंप ने अपने इस फैसले के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा कि 'टैरिफ लगाने के बाद कुछ लोग थोड़ा उछल रहे थे लेकिन मैंने जो काम किया है वह काम किसी राष्ट्रपति ने नहीं किया। किसी को यह काम करना था।'

'जो जवाबी कदम उठाएगा उस पर टैरिफ दोगुना कर दूंगा'

ट्रंप ने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था जो देश जवाबी टैरिफ लगाएगा उस पर वह टैरिफ दोगुना कर देंगे, इसके बावजूद चीन उछल रहा था और जवाबी टैरिफ लगा रहा था। इसलिए उस पर उन्होंने टैरिफ बढ़ा दी है। जिन देशों पर टैरिफ लगा है वे इसका रास्ता निकालने के लिए हमारे पास आ रहे हैं। अधिकारियों से मिल रहे हैं।' ट्रंप ने कहा कि चीन भी डील चाहता है लेकिन उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह इसकी शुरुआत कैसे करे। दशकों से ये देश हम पर ज्यादा टैरिफ लगाते आ रहे थे लेकिन अब यह नहीं चलेगा। नई टैरिफ व्यवस्था लागू होने से अमेरिका को हर रोज दो अरब डॉलर मिल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह काम करके खुद को वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

टैरिफ पर पहले वाली व्यवस्था अब नहीं चल सकती-ट्रंप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर कहा कि 'चीन ने दुनिया के बाजारों के प्रति असम्मान दिखाया है। मैं उस पर 125 प्रतिशत लगा रहा हूं जो कि तत्काल प्रभाव से लागू होने जा रहा है। चीन और अन्य देश जो अमेरिका से कारोबार में जो फायदा उठा रहे थे, मुझे लगता है कि एक दिन उन्हें यह बात महसूस होगी। टैरिफ पर पहले वाली व्यवस्था अब नहीं चल सकती।'

truth

truth

टैरिफ पर रास्ता निकालने के लिए 75 देशों ने संपर्क किया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अमेरिका टैरिफ से बीच का रास्ता निकालने के लिए 75 देशों ने संपर्क किया है। ये देश वाणिज्य मंत्रालय, ट्रेजरी और यूएसटीआर के संपर्क में हैं। ये देश टैरिफ पर चर्चा करना चाहते हैं। फिलहाल मैंने बढ़े हुए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया है चीन को छोड़कर बाकी देशों पर केवल 10 प्रतिशत ही टैरिफ लगेगा।

End of Article