मुंबई: खाने में ग्राहक को मिला मरा हुआ चूहा, रेस्तरां प्रबंधक और दो रसोइये गिरफ्तार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 16, 2023, 03:55 PM IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरू में ग्राहक को खाने में यह नजर नहीं आया और उसने इसे चिकन का टुकड़ा समझकर इसमें से कुछ हिस्सा खा लिया।

Mumbai News: मुंबई में एक व्यक्ति को एक रेस्तरां में भोजन में मरा हुआ चूहा मिला। इसे लेकर भारी हंगामा हुआ और इस ग्राहक ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद रेस्तरां प्रबंधक और दो रसोइये को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहक ने शिकायत की है कि उसे वहां के एक रेस्तरां में ऑर्डर किए गए भोजन में मरा हुआ चूहा परोसा गया जिसके बाद पुलिस ने रेस्तरां के प्रबंधक और दो रसोइयों को गिरफ्तार कर लिया।

मांसाहारी भोजन में मरा हुआ चूहा मिला

बांद्रा थाने से एक अधिकारी ने कहा कि ग्राहक एक बैंक में कार्यरत है और वह रविवार रात को खरीदारी के बाद उपनगरीय बांद्रा में स्थित एक रेस्तरां में गया। पुलिस के अनुसार, रात का खाना खाते समय उसने चिकन ऑर्डर किया तो उसे मांसाहारी भोजन में मरा हुआ चूहा मिला। अधिकारी ने बताया कि शुरू में ग्राहक को खाने में यह नजर नहीं आया और उसने इसे चिकन का टुकड़ा समझकर इसमें से कुछ हिस्सा खा लिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे कुछ शक हुआ और ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक छोटा चूहा है।

End of Feed