दुनिया के सबसे बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले शहरों की लिस्ट आई सामने, इस शहर ने बढ़ाई देश की शान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 02:37 PM IST

टाइम आउट की सूची में 19वें स्थान पर आए भारत की वित्तीय राजधानी ने अपनी प्रसिद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए मशहूर दिल्ली को पीछे छोड़ दिया।

World’s Best Cities For Public Transport: टाइम आउट (Time Out’s list )ने सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी की है। सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में मुंबई ने भी जगह बनाई है। सबसे बेहतर सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहरों की सूची में मुंबई को आखिरी स्थान मिला है। यहां व्यापक पहुंच वाले उपनगरीय रेल नेटवर्क यानी मुंबई लोकल ट्रेन के कारण इसे लिस्ट में जगह मिली है। टाइम आउट की सूची में 19वें स्थान पर आए भारत की वित्तीय राजधानी ने अपनी प्रसिद्ध मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए मशहूर दिल्ली को पीछे छोड़ दिया।

Mumbai Local

सार्वजनिक परिवहन के मामले में दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की सूची जारी

50 शहरों में 20,000 से अधिक लोगों का सर्वे

टाइम आउट ने रैंकिंग बनाने के लिए दुनिया भर के 50 शहरों में 20,000 से अधिक लोगों का सर्वे किया। सार्वजनिक परिवहन के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर होने का सम्मान जर्मनी के बर्लिन को मिला, जहां 97 फीसदी स्थानीय लोगों ने शहर के परिवहन नेटवर्क की तारीफ की। टाइम आउट ने कहा कि भूमिगत U-Bahn विशेष रूप से दर्शनीय है, और ट्रेनों का एक कुशल चक्रव्यूह लोगों को सुबह से रात तक एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है।

End of Feed