MBMC Action on Halal Township: मुंबई में सिर्फ मुसलमानों के लिए घर बनाने के लिए अलग सोसायटी खड़े करने पर बिल्डरों पर सख्त एक्शन लिया गया है। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) ने धर्म आधारित आवास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के आरोपी बिल्डरों को नोटिस जारी किए हैं।
हलाल सोसायटी (Photo- Times Now)
म्युनिसिपल कारपोरेशन ने हलाल सोसायटी नामक टाउनशिप पर आरोप लगाया कि ये केवल मुस्लिम धर्म के खरीदारों को ही मकान बेचने का काम कर रही है। इसको लेकर मीरा रोड के दो बिल्डरों को MBMC ने नोटिस जारी किया है।
इन बिल्डरों को जारी हुए नोटिस
Qibla फेसिंग की एडवर्टाइजमेंट करने वाले लीना ग्रुप के मालिक और आर्किटेक्ट को नोटिस जारी हुए हैं। साथ ही आर आर बिल्डर्स के मालिक और आर्किटेक्ट्स को भी नोटिस भेजा गया है.
नोटिस में कही गई ये बात
नोटिस में लिखा गया है कि उक्त विज्ञापन भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन करता है और मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है और धार्मिक दरार पैदा करता है।
MBMC ने बिल्डरों को ऐसे विज्ञापन तुरंत बंद करने का निर्देश दिया और उनसे इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर बिल्डर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो नगर निगम उनकी परियोजनाओं को दी गई अनुमति वापस ले लेगा।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उठाया मामला
बता दें कि केवल मुसलमानों के लिए बनाए जा रहे टाउनशिप पर बवाल खड़ा हो गया है। यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा टाउनशिप विकसित करने की योजना पर संज्ञान लेने के बाद सामने आया। आयोग को एक NGO ने इसकी शिकायत की थी। मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई थी।
