Mumbai: मुंबई नाव हादसे में एक और शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14; जांच के लिए समिति का गठन

Mumbai Boat Accident: मुंबई में फेरी बोट और नौसेना की बोट की टक्कर के बाद लापता हुए यात्रियों की तालाश जारी है। घटना के पूरे 24 घंटे के बाद एक और शव बरामद किया गया। बीएमसी ने कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार शाम को हुई मुंबई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है।

Mumbai Boat Accident: मुंबई में नौसेना की नाव और यात्री नाव नील कमल के बीच हुए टकराव के बाद लापता 2 यात्रियों में से एक का शव बरामद हो गया है। बीएमसी ने कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार शाम को हुई मुंबई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है। बीएमसी ने कहा कि नेवी की नाव से टकराने के बाद गेटवे ऑफ इंडिया के पास 'नीलकमल' यात्री जहाज के पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, क्योंकि बचाव दल ने एक और शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Mumbai Boat Accident

मुंबई नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 14

सर्च ऑपरेशन जारी

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों के साथ मिलकर बुधवार को मुंबई हार्बर में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। नौसेना प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सीएनएस और भारतीय नौसेना के सभी कर्मचारी मुंबई हार्बर में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नौका नाव के दो व्यक्ति अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए, आठ नौसेना नौकाओं और एक नौसेना हेलीकॉप्टर द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें एक तटरक्षक पोत भी शामिल है।

End of Feed