100 मीटर लंबा, 1405 मीट्रिक टन वजनी... बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली बड़ी कामयाबी, महाराष्ट्र में पहला स्टील ब्रिज तैयार

Bullet Train Steel Bridge: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र में पहला स्टील ब्रिज असेंबल किया गया है। इसे तमिलनाडु के त्रिची में तैयार किया गया और ट्रेलरों की मदद से महाराष्ट्र पहुंचा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में पहला स्टील ब्रिज किया गया असेंबल
  • 1,300 किमी दूर त्रिची में बना स्टील ब्रिज
  • ट्रेलरों की मदद से पहुंचा महाराष्ट्र

Bullet Train Steel Bridge: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र में पहला स्टील ब्रिज लॉन्च कर दिया गया है। यह ब्रिज महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित दिवे-अंजुर गांव में नासिक हाईवे यानी NH-3 के ऊपर बनाया गया है। 100 मीटर लंबे इस स्टील ब्रिज का वजन 1,405 मीट्रिक टन है।

bullet train steel bridge

महाराष्ट्र में पहला स्टील ब्रिज तैयार

इस ब्रिज की खास बात यह है कि इसे करीब 1,300 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के त्रिची में एक वर्कशॉप में तैयार किया गया। इसके बाद इसे ट्रेलरों के जरिए महाराष्ट्र लाया गया। यहां इसे जोड़कर तैयार किया गया और फिर अपनी जगह पर स्थापित किया गया। यह भारत में जटिल और बड़े स्टील स्ट्रक्चर बनाने, उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और साइट पर स्थापित करने की क्षमता को दिखाता है।

End of Feed