J&K में इंटरनेशनल बॉर्डर और LoC के पास दिखे कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन; सर्च ऑपरेशन जारी

Suspected Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जिसके बाद तलाशी अभियान लॉन्च किया गया। रविवार शाम तक इंटरनेशनल बॉर्डर और नियंत्रण रेखा के अलग-अलग इलाकों से कम से कम पांच संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली हैं।

Suspected Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जिसके बाद तलाशी अभियान लॉन्च किया गया। टाइम्स नाउ के सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम लगभग 6:35 बजे राजौरी जिले के खब्बर गांव में एक ड्रोन जैसी उड़ने वाली एक वस्तु देखी गई। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि यह कम ऊंचाई पर उड़ रही थी जिसमें एक टिमटिमाती हुई सफेद लाइट जल रही थी।

LoC Drone

एलओसी के पास दिखे कई संदिग्ध ड्रोन

कहां दिखाई दिया ड्रोन

बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध ड्रोन कलाकोट तहसील के धर्मसाल गांव की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में उड़ते हुए रियासी जिले के भरख इलाके की ओर बढ़ गया।

End of Feed