देश

'कोई भी महिला बन सकती है प्रधानमंत्री...', मुमताज पटेल ने ओवैसी को दिखाया आईना; हिमंत बिस्वा सरमा को भी घेरा

Hijab Row: कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि कोई भी महिला प्रधानमंत्री बन सकती है।

Image

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल (फोटो साभार: @mumtazpatels)

Photo : Twitter

Hijab Row: कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। मुमताज पटेल ने ओवैसी के बयान को 'एक्सट्रीम' करार दिया।

मुमताज पटेल ने ओवैसी को घेरा

मुमताज पटेल ने कहा कि मेरा ख्याल है कि एक मुस्लिम महिला भी प्रधानमंत्री बने, क्योंकि संविधान यह अधिकार सभी नागरिकों देता है। किसी भी समुदाय, धर्म या पहचान से जुड़ा व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है और प्रधानमंत्री बन सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने सवाल उठाया कि केवल 'हिजाब पहनने वाली महिला' की बात क्यों की जा रही है, जबकि कोई भी महिला इस पद तक पहुंच सकती है। बकौल मुमताज पटेल, पहचान किसी की योग्यता या पात्रता तय नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि केवल हिजाब पहनने वाली महिलाएं ही क्यों? कोई भी महिला प्रधानमंत्री बन सकती है। हिजाब पहनने वाली महिला के पीएम बनने पर उनका बयान वास्तव में एक चरम बयान है। इस दौरान, मुमताज पटेल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि संविधान देश को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता है, क्योंकि यह देश सभी का है। ऐसे चरम बयानों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। मेरा मानना है कि हर महिला को समान अवसर दिया जाना चाहिए और आगे आना चाहिए।

'एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला बनेगी PM'

असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा था कि भारत का संविधान सभी समुदायों के लोगों को समान दर्जा देता है, जबकि पाकिस्तान का संविधान शीर्ष संवैधानिक पदों के लिए केवल एक ही समुदाय तक सीमित है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article