मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, गुरुग्राम के मेदांता में हैं भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 01:43 PM IST
KEY HIGHLIGHTS
  • मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव
  • किडनी में संक्रमण से जूझ रहे हैं
  • सीसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी

सपा के संस्थापक और सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 82 वर्ष के मुलायम सिंह किडनी की समस्या से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। 2 अक्टूबर को लेकिन रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अस्पताल पहुंचे थे। साथ ही मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे।

mulayam singh yadav health

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव

पीएम और रक्षा मंत्री ने जाना था हालचाल

मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री फोन के जरिए हालचाल जाना और हरसंभव मदद की पेशकश की।

End of Feed