Video: अतीक अहमद की हत्या के बाद से बेचैन है मुख्तार अंसारी, बीपी हुआ हाई तो शुगर हुआ लो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 17, 2023, 08:07 PM IST

पूर्वांचल का खौफ कहे जाने वाले माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ अहमद की सरेआम हत्या के बाद से मुख्तार अंसारी के क्षेत्र और बांदा जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार को डर है कहीं अतीक की तरह उसकी भी हत्या की जा सकती है। मुख्तार इस समय जेल में बंद है।

मुख्तार अंसारी, यूपी का एक और बाहुबली नेता, जो इस जेल में बंद है और खौफ के साए में हैं। अतीक अहमद की हत्या के बाद अब मुख्तार को भी जान का डर सता रहा है। हाल ये है कि जेल में उसकी रातें आसानी से नहीं कट रही हैं।

कहा जा रहा है कि मुख्तार अंसारी अतीक से जुड़ी हुई खबरों को जानने के लिए बेताब था। मिली जानकारी के अनुसार अतीक की हत्या के बाद से मुख्तार काफी डरा हुआ है। मुख्तार इस कदर बेचैन हुआ कि जेल में उसकी बीपी बढ़ गई, सुगर लेवल डाउन हो गया। रात में उसने कई बार पानी मांगा।

End of Feed