'मूर्खों का अड्डा बनती जा रही है कांग्रेस', खरगे के बेटे पर भड़के मुख्तार अब्बास नकवी

Priyank Kharge RSS Row: कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे के ‘आरएसएस पर प्रतिबंध’ लगाने वाले बयान पर सियासत जारी है। कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूर्खों की बेवकूफी का अड्डा बनती जा रही है। इसका नतीजा यह है कि कांग्रेस बर्बाद हो रही है।

Priyank Kharge RSS Row: कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे के ‘आरएसएस पर प्रतिबंध’ लगाने वाले बयान पर सियासत जारी है। कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मूर्खों का अड्डा बनती जा रही है।

Mukhtar Abbas Naqvi

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी (फोटो साभार: @naqvimukhtar)

नकवी ने क्या कुछ कहा?

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कांग्रेस पार्टी मूर्खों की बेवकूफी का अड्डा बनती जा रही है। इसका नतीजा यह है कि कांग्रेस बर्बाद हो रही है। कांग्रेस नेता ने हाल ही में आरएसएस पर सवाल उठाए हैं। वे आरएसएस के खिलाफ बहुत पहले से दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे आरएसएस को बैन करते-करते खुद ही बैन हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी आरएसएस की राष्ट्रवादी सोच और मुहिम को बैन नहीं कर सकती है।"

End of Feed