आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा, 31 मई को मुकेश अंबानी के घर आई ये नन्हीं परी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 9, 2023, 11:35 PM IST

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने अपनी दूसरी संतान के नाम का ऐलान कर दिया। उनके घर 31 मई को बेटी ने जन्म लिया।

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने 31 मई को दूसरी संतान को जन्म दिया। उन्होंने 31 मई को एक बच्ची का स्वागत किया। दंपति ने अब अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने एक आधिकारिक बयान में अपने नवजात बेटी का नाम वेद आकाश अंबानी (Veda Akash Ambani) रखा है। वेद संस्कृत में एक लड़की का नाम है और इसका अर्थ है 'ज्ञान'(knowledge) या 'बुद्धिमान' (wisdom)।

Akash Ambani And Shloka Mehta

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता

आधिकारिक बयान में कहा गया कि भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेद आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए रोमांचित है। दंपति का पहला बच्चा पृथ्वी आकाश अंबानी दिसंबर 2020 में हुआ था। विशेष रूप से सुश्री मेहता ने अप्रैल में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इवेंट में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

End of Feed