Unnao: नोटों संग बच्चों की सेल्फी पर मुझावर थानाध्यक्ष ने दिया जवाब, यहां से आए थे इतने रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 09:06 AM IST

Unnao SHO Ramesh Chandra Sahni: नोटों की गड्डी संग बच्चों की सेल्फी मामले में उन्नाव के एसपी ने मुझावर के एसएचओ रमेश चंद्र साहनी को निलंबित कर दिया है। इस बीच उन्होंने जवाब दिया है कि 500 की इतनी बड़ी संख्या में गड्डियों का स्रोत क्या था।

Unnao SHO Ramesh Chandra Sahni: नोटों की गड्डी के साथ उसके बच्चों मे सेल्फी ले और गाज उस पर गिरी। उन्नाव जिले के मुझावर थानध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सवाल यह कि नोटों की गड्डी के साथ अगर थानाध्यक्ष के बच्चों ने सेल्फी ले ही ली तो क्या आफत आन पड़ी। लेकिन मामला सिर्फ नोटों की एक गड्डी या दो गड्डी तक सीमित नहीं था। 500 के नोट की 27 गड्डियों के साथ थानाध्यक्ष के बेटे ने सेल्फी और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्नाव के एसपी ने मुझावर के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया और जांच सीओ बांगरमऊ के हवाले कर दी।

Unnao Note

उन्नाव के मुझावर एसएचओ के घर की तस्वीर

SHO ने दी सफाई

नोटों की गड्डी पर सफाई देते हुए मुझावर के लाइन हाजिर एसएचओ रमेश चंद्र साहनी ने कहा कि इतनी रकम एक पारिवारिक संपत्ति की बिक्री के बाद मिली थी। मामला 2021 का है और तस्वीर भी उस समय की है। सीओ बांगरमऊ का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को संज्ञान में लेते हुए मुझावर के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है अगर कोई और तथ्य सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed