मुजाहिद्दीन आर्मी'का 'कोड' हुआ 'डिकोड',हिन्दू धर्मगुरुओं की हत्या का प्लान वाला पन्ना मिला

सूत्रों की मानें तो इस डारी में कई अहम राज हैं। काली डायरी में हर एक पन्ने के बाद अल्लाह लिखा हुआ है। सातवें पन्ने पर 'कौम खतरे में' लिखा हुआ है। इतना ही नहीं 14वें पन्ने में उर्दू में कागज चिपकाया गया है जिस पर लिखा हुआ है...जिहाद की तैयारी। सभी मुसलमानों को जिहाद में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का इस्तेमाल करना सीखने का आदेश दिया गया है। एक पन्ने पर एस संख्या 127 लिखी गई है।

'

मुजाहिद्दीन आर्मी'का 'कोड' हुआ 'डिकोड',हिन्दू धर्मगुरुओं की हत्या का प्लान वाला पन्ना मिला

मुजाहिद्दीन आर्मी के मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी फिलहाल यूपी एटीएस की गिरफ्त में है। मास्टरमाइंड मुहम्मद रजा उर्फ जाबिर अली को 29 सितंबर को यूपी एटीएस ने केरल से गिरफ्तार किया था और ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लेकर आई है। इससे पहले एटीएस ने इस गैंग के 4 कट्टरपंथियों का कानपुर, रामपुर, सोनभद्र और सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया था। देश भर में हिन्दू धर्मगुरुओं की हत्या कर दंगा भड़काने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिरा कर शरीया कानून लागू करने का मंसूबा पालने वाले इस कट्टरपंथियो से पुछताछ में अब बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो इनके पास से एक काली डायरी बरामद हुई है। इस काली डारी में ज्यादातर कोडवर्ड में लिखे हुए हैं। कोडवर्ड को डिकोड करने पर कई बड़े राज सामने आए हैं।

काली डायरी में कोडवर्ड का इस्तेमाल

सूत्रों की मानें तो इस डायरी में कई अहम राज हैं। काली डायरी में हर एक पन्ने के बाद 'अल्लाह' लिखा हुआ है। सातवें पन्ने पर 'कौम खतरे में' लिखा हुआ है। इतना ही नहीं 14वें पन्ने में उर्दू में कागज चिपकाया गया है जिस पर लिखा हुआ है...जिहाद की तैयारी। सभी मुसलमानों को जिहाद में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का इस्तेमाल करना सीखने का आदेश दिया गया है। एक पन्ने पर एस संख्या 127 लिखी गई है। कुछ पन्नों पर के, एम, एच जैसे शब्द लिखे गए हैं। सूत्रों का मानना है कि यह कोड वर्ड शहरों के नाम हो सकते हैं। मसलन, एम-मथुरा, एच,हरिद्वार, के- काशी हो सकता है। चूकि इन कट्टरपंथियों के निशाने पर इन शहरों के घर्मगुरु हो सकते हैं, लिहाजा इनके लिए कोड का इस्तेमाल किया गया होगा।

End of Feed