सांसद राघव चड्ढा को एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में मिला न्योता, विश्व के बड़े लीडर्स संग पब्लिक पॉलिसी पर करेंगे बात

सांसद राघव चड्ढा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, एशिया फाउंडेशन की प्रेसिडेंट लॉरेल ई. मिलर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो जैसे बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे।

Raghav Chadha Invited at Asian Leadership Conference: सांसद राघव चड्ढा को एशिया की प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC 2025) में शामिल होने का न्योता मिला है। 'पूर्व का दावोस' नाम से मशहूर यह कॉन्फ्रेंस दक्षिण कोरिया के सियोल में 21-22 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में सांसद राघव चड्ढा को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। यहां वे अपनी नीतिगत समझ, युवा जोश और गवर्नेंस में इनोवेशन के साथ-साथ भारत की ताकत और विजन को दुनिया के सामने रखेंगे। इस विश्व-प्रसिद्ध एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में दुनिया के तमाम बड़े नेता शिरकत करते हैं, जो एशिया की सबसे बड़ी चुनौतियों और उनके समाधानों पर बात करते हैं।

Raghav chadha

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC 2025) में शिरकत करेंगे राघव चड्ढा

ओबामा, बुश और बोरिस जॉनसन बन चुके हैं हिस्सा

चोसुन मीडिया और सेंटर फॉर एशिया लीडरशिप के सहयोग से आयोजित एशिया का सबसे बड़े मंच प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राजनीति, बिजनेस, शिक्षा और समाज से जुड़े 320 से ज्यादा ग्लोबल लीडर्स और 2,500 से ज्यादा लोग एकत्र होंगे। इस कॉन्फ्रेंस की अहमयित का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और डेविड कैमरन, नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स, और ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन जैसे लोग इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर चुके हैं।

End of Feed