भगवान महाकाल ने की शिवराज कैबिनेट मीटिंग की 'अध्यक्षता', सीएम बोले- 'महाकाल महाराज ही सरकार हैं'

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 12:15 AM IST

Lord Mahakal Chaired The Meeting:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक उज्जैन में हुई, भगवान महाकाल ने बैठक की 'अध्यक्षता' की।

उज्जैन (Ujjain) में हो रही मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में एक बहुत ही अलग ही नजारा देखने को मिला, कैबिनेट बैठक में मुख्य कुर्सी पर मुख्यमंत्री नहीं भगवान महाकाल (Mahakal) विराजमान थे, बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'महाकाल कॉरिडोर' अब 'श्री महाकाल लोक' के नाम से जाना जाएगा।

MAHAKAL JI_Shivraj Cabinet meeting

भगवान महाकाल ने कैबिनेट मीटिंग की 'अध्यक्षता' की

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान की पूरी कैबिनेट उज्जैन पहुंची और वहां के नए प्रशासनिक भवन में कैबिनेट की बैठक हुई, बैठक में मुख्य रूप से महाकाल मंदिर को लेकर ही हुई बैठक में महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

End of Feed