'सुंदर महिलाओं' की लाश के साथ अस्पताल में रेप- मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में 'सुंदर महिलाओं' की लाश के साथ रेप होता है, ऐसा दावा रीवा की सेमरिया विधानसभा से विधायक अभय मिश्रा ने किया है।

MP News: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक ने रीवा के प्रसिद्ध संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (एसजीएमएच) के शव गृह में ’’सुंदर महिलाओं’’ के शवों के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। विधायक के इस आरोप के बाद विवाद पैदा हो गया। रीवा की सेमरिया विधानसभा से विधायक अभय मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से पैसे वसूले जाने का भी आरोप लगाया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने उनके आरोपों को निराधार और सत्य से परे बताते हुए खारिज कर दिया और विधायक को नसीहत दी कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसे आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए।

mp news (2)

मध्य प्रदेश के रीवा में अस्पताल में महिलाओं के शव के साथ रेप के दावे (प्रतीकात्मक फोटो- canva)

End of Feed