'पुत्र-मोह' में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे दिग्विजय सिंह; निधि चतुर्वेदी ने हाईकमान से की अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने पार्टी के वरिष्ठ लीडर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विरोध कर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी हाईकमान से उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

DIGVIJAY SINGH

बेटे जयवर्धन के साथ दिग्विजय सिंह।

'दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी का विरोध कर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया'

निधि चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने उज्जैन के भूमि विवाद और वीर भारत न्यास से जुड़े मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विरोध कर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है। उन्होंने लिखा कि यदि जीतू पटवारी से कोई गलती हुई भी थी तो दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को आंतरिक मंचों पर या व्यक्तिगत बातचीत के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए थी। इसके बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष के बयान का विरोध करना और उनके लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना अनुचित है।

End of Feed