MP News: मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने जिलों के जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 07:55 PM IST

मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समर्पित जन सेवक और सजग प्रहरी के रूप में जनकल्याण के लिए कार्य करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवत: देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल में प्रदेश के जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

End of Feed