सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड, कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे अद्भुत नेतृत्वकर्ता हैं, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सबको साथ लेकर चलने की भावना में विश्वास रखते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर खटीमा पहुंचे। यहां पुलिस बल के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गर्मजोशी से स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक निवास पर पहुंचकर उनकी माता से आत्मीय भेंट की तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

MP CM MOhan Yadav

उत्तराखंड पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव

कहा - पीएम नरेंद्र मोदी एक अद्भुत नेतृत्वकर्ता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे अद्भुत नेतृत्वकर्ता हैं, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सबको साथ लेकर चलने की भावना में विश्वास रखते हैं। "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ वे गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन बेहतर बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का दायित्व संभाला है, तब से पूरे देश में एक नए आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाना अपना गौरव समझते हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और लोकप्रियता भारत के बढ़ते सम्मान का प्रतीक है।

End of Feed