Avadh Ojha May Join AAP: मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकते हैं, ऐसा सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे, बता दें कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे इस कॉन्फ्रेंस में वह बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा
कहा जा रहा है कि अवध ओझा 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, गौर हो कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं।
अवध ओझा का जन्म 3 जुलाई, 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ था, उनके पिता श्रीमाता प्रसाद ओझा पोस्टमास्टर थे वहीं
अवध ओझा की मां वकील थीं।
बचपन से ही उनका सपना आईएएस बनने का था, ज़मीन बेचकर उनके माता-पिता ने उन्हें और उनकी बहन को यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली भेजा था, अवध ओझा ने यूपीएससी के लगभग सभी पेपर पास किए थे, लेकिन मेंस क्वालीफ़ाई नहीं कर पाए थे।
साल 2005 में उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग खोली थी
साल 2005 में उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग खोली थी, साल 2019 में उन्होंने पुणे में IQRA कोचिंग की शुरुआत की थी। वहीं
अवध ओझा की तीन बेटियां हैं जिनके नाम बुलबुल, गुनगुन, और पीहू हैं।
